ब्रेकिंग
पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारी

बिहार में कारोबारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी; फेसबुक के जरिए भेजा मैसेज

Bihar Crime News: मोतिहारी में कारोबारी सन्नी वर्मा से फेसबुक के जरिए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. अपराधियों ने 10 अप्रैल तक पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी जिले से रंगदारी मांगने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जागापाकड़ भैया टोला निवासी कॉर्पोरेट व्यवसायी सन्नी वर्मा से अपराधियों ने 20 लाख रुपये की मांग की है। रकम नहीं देने पर 10 अप्रैल के बाद हत्या करने की धमकी दी गई है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है।


अपराधियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर “राजू रंग” नामक आईडी से सन्नी वर्मा को धमकी भरा संदेश भेजा। संदेश में स्पष्ट रूप से 20 लाख रुपये की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया गया है कि 10 अप्रैल की रात 10 बजे तक भादा स्कूल से पहले सड़क किनारे पैसे रख दिए जाएं, अन्यथा 11 अप्रैल को हत्या कर दी जाएगी।


धमकी मिलने के बाद सन्नी वर्मा ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी उनसे इसी तरह रंगदारी मांगी गई थी, जिसमें उनके ही गांव के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


मामले को लेकर हरसिद्धि थाना के अपर थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है, जबकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें