ब्रेकिंग
बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कारबिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरबिहार में विकास कार्यों में सुस्ती पर प्रधान सचिव ने अफसरों को हड़काया, कहा- काम में देरी करने वाले अव्वल दर्जे के चोरमोतिहारी शराब कांड: दो और लोगों की गई जान, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, कई का अब भी इलाज जारीपटना में बनेगा बिहार का पहला LPG शवदाह गृह, हाईटेक और प्रदूषण मुक्त होगा अंतिम संस्कार

बोलेरो चोरी करते रंगेहाथ पकड़े गए दो शातिर चोर, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाई जान

Bihar Crime News: वैशाली में बोलेरो चोरी करते दो चोर रंगेहाथ पकड़े गए. गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की जान बचाई.

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: खबर वैशाली से आ रही है, जहाँ बोलेरो चोरी करते दो चोर को ग्रामीणों ने रंगेहाथ धर दबोचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। घटना वैशाली थाना क्षेत्र स्थित मतैया के भैया राम चौक की है।


बताया जा रहा है कि चौक पर ही चार से अधिक चोर बोलेरो गाड़ी चुराने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वाहन मालिक को इसकी भनक लग गई और शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद चोर भागने लगे। ग्रामीणों ने दो चोरों  को खदेड़कर पकड़ लिया और पेड़ से बांध कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।


घटना की सूचना पर पहुंची वैशाली थाना की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी इस इलाके से कई दो पहिया और चार पहिया वाहन की चोरी हो चुकी है। आक्रोशित लोगों चोरों पर कड़ी कार्रवाई और चोर गिरोह के अन्य सदस्यों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।


पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया एक आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर का जबकि दूसरा वैशाली थाना क्षेत्र के ही भागवतपुर का रहने वाला है। बहरहाल पुलिस दोनों को अपनी अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें