ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Bihar Politics: NDA को अपनी ताकत दिखाएंगे मांझी, झारखंड और दिल्ली में सीट नहीं मिलने पर छलका दर्द; बोले- बिहार में हम ऐसा चलने नहीं देंगे

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने के साथ ही हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीटों को लेकर सहयोगी दलों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है.

Bihar Politics
मांझी ने तरेरी आंख
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: हम के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जल्द ही एनडीए को अपनी ताकत बताएंगे। झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को गठबंधन में एक भी सीट नहीं मिलने पर मांझी का दर्द छलका है। उन्होंने कहा है कि झारखंड और दिल्ली चुनाव में सीट नहीं मिलने पर कुछ नहीं बोले लेकिन बिहार चुनाव में इस तरह से नहीं चलने देंगे।


दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके मंत्री बेटे संतोष मांझी जहानाबाद में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के महासम्मलेन में शामिल होने पहुंचे थे। जीतनराम मांझी ने कहा कि जिस तरह से एनडीए ने उनकी पार्टी को दिल्ली और झारखंड के चुनाव में एक भी सीट नहीं दिया, उस तरह से बिहार में नहीं चलेगा। हम सभी जगह महासम्मेलन कर एनडीए के लोगों को यह दिखाना चाहते है कि हम पार्टी का औकात क्या है?


उन्होंने कहा कि उनके साथ बिहार के मुसहर महादलित समाज के लोगो का वोट है और यह महासम्मेलन देखकर दूसरे जाति के भी लोग जुड़ रहे हैं क्योंकि पूंजी जहां होती है सूद वहीं आता है. हम अपनी औकात एनडीए के लोगों को दिखाना चाह रहे हैं। पार्टी को अगर दिल्ली और झारखंड में सीट एनडीए के द्वारा दिया जाता तो निश्चित रूप से उत्साह और ज्यादा होता।


मांझी ने कहा कि एनडीए के लोगों ने झारखंड और दिल्ली में एक भी सीट नहीं दिया लेकिन यह बिहार में नहीं चलेगा। बिहार में एनडीए के लोगों को महासम्मेलन के माध्यम से अपनी औकात दिखाना चाह रहे हैं। बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही जीतन राम मांझी ने अपने गठबंधन के दलों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है और बिहार में अधिक से अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। मांझी ने पिछले दिनों बिहार की 20 सीटों पर अपना दावा ठोका था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें