ब्रेकिंग
बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोलीकिन्नर के साथ मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल! भारी बवाल के बाद इस्तीफे की मांगजनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?

Delhi Election Result 2025: दिल्ली में 70 में से 67 कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त, चुनाव में खाता तक नहीं खुला; पनौती कौन?

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी। हद तो तब हो गई कि उसके 70 में से 67 उम्मीदवार अपनी जमानत जब्त होने से भी नहीं बचा सके।

Delhi Election Result 2025
दिल्ली में कांग्रेस का बुरा हाल
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल सकी। 70 में से एक सीट भी कांग्रेस के खाते में नहीं आ सकी। हद तो तब हो गई जब 67 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। सिर्फ तीन कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी जमानत जब्त होने से बचा ली। लागातार तीसरी बार कांग्रेस के फिसड्डी साबित होने के बाद सियासी गलियारे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस की पनौती कौन है? 


कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली चुनाव में खाता खोलने में नाकाम रही हालांकि उसके वोट शेयर में 2.1 फीसद का मामूली सुधार जरूर हुआ है जबकि सभी सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दावा किया है कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जरूर वापसी करेगी और दिल्ली में सरकार बनाएगी। कांग्रेस यह दावा तब कर रही है जब उसके 70 में से 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो चुकी है।


जिन तीन उम्मीदवारों ने कांग्रेस की लाज बचाई है, उमनें कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, नागलोई जाट सीट से रोहित चौधरी और बादली सीट से देवेंद्र यादव शामिल हैं। कांग्रेस के अधिकतर उम्मीदवार बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बाद तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कुछ उम्मीदवार तो ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से भी पीछे रह गए। पार्टी के कई बड़े नेता जो चुनाव मैदान में थे, तीसरे नंबर पर रहे।


कांग्रेस खुद तो अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा सकी लेकिन आम आदमी पार्टी का खेल बखूबी बिगाड़ दिया। कांग्रेस के वोट में हल्के सुधार ने आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान पहुंचाया है। आम आदमी पार्टी को अनुसूचित जाति और मुस्लिम बहुल इलाकों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जहां कांग्रेस ने मामूली बढ़त तो हासिल की लेकिन आम आदमी पार्टी को नुकसान पहुंचाया, जिसका सीधा लाभ बीजेपी को हुआ है। लागातार तीसरी बार कांग्रेस की दुर्गति बाद लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कांग्रेस की पनौती कौन है? 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें