ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

JDU in Delhi Election : JDU ने बढ़ाई BJP की टेंशन! दिल्ली में इन छह सीटों पर CM नीतीश कुमार की नजर, जानिए कैसा रहा है पिछला प्रदर्शन

JDU in Delhi Election: नीतीश कुमार की जदयू दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 भाजपा के साथ मिलकर लड़ना चाहती है। दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बात चल रही है और जदयू ने

JDU in Delhi Election:
JDU in Delhi Election
© google
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JDU in Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर रहे हैं। इस बार उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए जो एक बड़ा फैक्टर ध्यान में रखा जा रहा है वह पूर्वांचल और बिहार के मतदाताओं की संख्या है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में करीब 15 ऐसी सीटें हैं जहां पर बिहार और पूर्वांचल के वोटों का दबदबा है। ऐसे में एनडीए के सहयोगी जदयू भी इस समीकरण के तहत दिल्ली के मैदान में उतरने को देख रही है। 


दरअसल, दिल्ली विधानसभा में 15  सीटों पर जीत और हार का अंतर यह पूर्वांचल और बिहार के मतदाता ही तय करते हैं। जिन सीटों पर पूर्वांचल और बिहार के मतदाताओं की संख्या अच्छी है उनमें बुराड़ी, करावल नगर, सीमापुरी, पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, बादली, किराड़ी, नांगलोई, विकासपुरी, द्वारका, पालम, मटियाला, उत्तम नगर, संगम विहार, बदरपुर, देवली और राजेंद्र नगर सीट शामिल है। ऐसे में सब इनमें से छह सीटों पर जदयू अपना कैंडिडेट मैदान में उतारने कि तैयारी कर रही है। 


सूत्रों के मुताबिक जेडीयू की बीजेपी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर जो बातचीत चल रही है। उसमें जेडीयू की कोशिश है कि इस बार उसके खाते में पिछली बार से ज्यादा सीटें आए। 2020 के चुनाव में जेडीयू को दो सीट मिली थी बुराड़ी और संगम विहार, लेकिन किसी पर जीत नहीं हुई थी। 


अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक जेडीयू की कोशिश है कि 4 से 6 सीट मिले। इनमें बुराड़ी, किराड़ी, संगम विहार, बदरपुर, ओखला, द्वारका और पालम है. यह वह तमाम विधानसभा सीटें हैं जहां पर बिहारी और पूर्वांचल मतदाताओं की संख्या दिल्ली के बाकी विधानसभाओं की तुलना में ज्यादा है। जेडीयू का मानना है कि अगर उसके खाते में सीट आती है तो बिहार और पूर्वांचल के मतदाताओं को ज्यादा बेहतर तरीके से अपने साथ जोड़ने में सफल हो सकती है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें