ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

LJP CANDIDATE : दिल्ली विधानसभा चुनाव में देवली से LJP-R लड़ेगी चुनाव, कैंडिडेट के नाम का हुआ एलान

LJP CANDIDATE : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों को दो सीटें देने का फैसला किया है. दिल्ली की बुराड़ी से जेडीयू और देवली सीट से लोजपा- रामविलास उम्मीदवार खड़ा करेगी.

delhi assembly
LJP CANDIDATE
© REPOTER
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LJP CANDIDATE : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दो सहयोगी दलों जनता दल (यूनाइटेड) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दिल्ली विधानसभा में 1-1 सीट दी है। बुराड़ी सीट जदयू को देवली सीट लोजपा को मिली है। जदयू ने बुराड़ी सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब लोजपा ने भी अपने नाम का एलान कर दिया है। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दिल्ली विधानसभा चुनाव में NDA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी देवली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र से NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का उम्मीदवार होगा। पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सहमति से  दीपक तंवर जी के नाम पर अपनी सहमति और स्वीकृति प्रदान की है।


वहीं, इससे पहले बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों के नामों की घोषणा की। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह के अलावा योगी आदित्यनाथ समेत सात मुख्यमंत्री शामिल हैं। इस सूची में भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत पूर्वांचली नेता भी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी और गिरिराज सिंह के नाम भी शामिल हैं। 


इधर, पार्टी के सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर में दो-तीन रैलियों को संबोधित कर सकते हैं, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शहर के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सात चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा रोड शो की भी मांग की जा रही है, लेकिन शीर्ष पार्टी नेतृत्व द्वारा अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान है, जबकि रिजल्ट 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें