ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने कर दिया ऐलान, कहा..AAP की नई सरकार में मनीष सिसोदिया होंगे डिप्टी CM

चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री बनेंगे। लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यदि 24 घंटे बिजली चाहिए तो झाड़ू का बटन दबाएं।

delhi election
केजरीवाल ने किया ऐलान
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में 5 फरवरी को होगा और 8 फरवरी को परिणाम घोषित किये जाएंगे। इससे पहले तमाम पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई है। जंगपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने  कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही उपमुख्यमंत्री होंगे। 


उन्होंने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया मेरे सेनापति हैं। वो मेरे छोटे भाई हैं जो सबसे प्यारे भी हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी कर दी है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनने जा रही है।


जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि जो लोग बिजली का बिल जीरो चाहते हैं, वे आम आदमी पार्टी को ही वोट दें और जो लोग ज्यादा बिजली बिल चाहते हैं वो बीजेपी को वोट दें। उन्होंने कहा कि बीजेपी अभी से ही कह रही है कि यदि उनकी सरकार बनी तो बिजली पर सब्सिडी समाप्त कर देंगे क्योंकि भाजपा वाले मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं। 


केजरीवाल ने आगे कहा कि मनीष सिसोदिया को मैंने आप लोगों को सौंप दिया है। मनीष सिसोदिया से यह कहा है कि जंगपुरा का विकास 10 गुना ज्यादा करना है। जो भी काम रुका हुआ है उसे टॉप स्पीड से पूरा करना है। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि यदि 24 घंटे बिजली चाहिए तो झाड़ू का बटन दबाना होगा और यदि 6 घंटे कम बिजली चाहिए तो कमल का बटन दबाएं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें