delhi election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद अब उम्मीदवारों की घोषणा की जा रही है। बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। 29 उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी ने जारी किया है। इससे पूर्व बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची 4 जनवरी को जारी की थी। देखिये पूरी लिस्ट..
बता दें कि 10 जनवरी को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। इस बैठक में पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। केंद्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 24 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है।
नरेला से राज करण खत्री, तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका विधानसभा क्षेत्र से गजेन्द्र दराल, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा से कर्म सिंह कर्मा,शकूर बस्ती से करनैल सिंह, त्रि नगर से तिलक राम गुप्ता, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, चांदनी चौक से सतीश जैन, मटिया महल से श्रीमति दीप्ति इंदौरा सहित कई कुल 24 लोगों का नाम बीजेपी की दूसरी लिस्ट में शामिल है। 25 दिसंबर को आम आदमी पार्टी से बीजेपी में शामिल होने वाली प्रियंका गौतम को कोंडली से टिकट दिया गया है।







