ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामापटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीBihar News: SDM कार्यालय में निगरानी का छापा, 70 हजार घूस लेते लिपिक और स्टेनो अरेस्टप्रेमी की पिटाई से नाराज युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, 2 घंटे तक चला 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा

Bihar Voter Service : चुनावी सहायता अब आसान, बीएलओ के साथ करें कॉल बुक, इस टोल फ्री नंबर पर हल होंगी सभी दुविधाएं

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन 1950 और ईसीआइनेट पोर्टल की शुरुआत की है। इसके ज़रिए मतदाता कॉल बुक कर अपने बीएलओ से जुड़ सकते हैं और सभी चुनावी शिकायतों या दुविधाओं का त्वरित समाधान पा सकते हैं

Bihar Voter Service : चुनावी सहायता अब आसान, बीएलओ के साथ करें कॉल बुक, इस टोल फ्री नंबर पर हल होंगी सभी दुविधाएं
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Voter Service : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। आयोग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उन्हें मतदान, मतदाता सूची, पहचान पत्र या किसी भी चुनाव संबंधी प्रक्रिया को लेकर कोई समस्या या शिकायत हो, तो वे सीधे हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें या ईसीआइनेट (ECI-Net) पोर्टल के माध्यम से अपने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से कॉल बुक कर समस्या का समाधान प्राप्त करें।


चुनाव आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय संपर्क केंद्र (National Contact Centre - NCC) देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक केंद्रीय हेल्पलाइन के रूप में कार्य कर रहा है। यह सेवा टोल फ्री नंबर 1800-11-1950 पर उपलब्ध है, जो प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संचालित होती है। इन केंद्रों में प्रशिक्षित अधिकारी मतदाताओं की हर प्रकार की दुविधा और शिकायतों का समाधान करते हैं।


इसके साथ ही, आयोग ने राज्य संपर्क केंद्र (State Contact Centre - SCC) और जिला संपर्क केंद्र (District Contact Centre - DCC) भी स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं। ये केंद्र पूरे वर्ष क्षेत्रीय भाषाओं में कार्य दिवसों के दौरान मतदाताओं की सहायता करेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी मतदाता को मतदान प्रक्रिया या चुनाव संबंधी जानकारी के लिए परेशान न होना पड़े।


चुनाव आयोग ने बताया कि सभी शिकायतें और प्रश्न अब राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल (National Grievance Service Portal - NGSP 2.0) के माध्यम से दर्ज और ट्रैक किए जा सकते हैं। आयोग ने एक ऑनलाइन सुविधा भी शुरू की है, जिसके तहत मतदाता https://ecinet.eci.gov.in/homepage पर जाकर ‘Book a Call with BLO’ विकल्प के माध्यम से अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से कॉल बुक कर सकते हैं। इससे मतदाता अपने BLO से सीधे संपर्क कर सकते हैं और मतदान से संबंधित किसी भी दुविधा का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।


आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी स्तरों पर चाहे वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO), जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) या अन्य निर्वाचन अधिकारी हों उन्हें प्राप्त शिकायतों का 48 घंटे के भीतर निपटारा करना होगा। इससे पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।


इसके अतिरिक्त, मतदाता अपनी शिकायतें या सुझाव ईमेल के माध्यम से complaints@eci.gov.in पर भी भेज सकते हैं। आयोग ने बताया कि इस ईमेल पर प्राप्त सभी शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


इन व्यवस्थाओं के माध्यम से चुनाव आयोग का लक्ष्य मतदाताओं को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और तकनीक आधारित सेवा प्रदान करना है, ताकि हर नागरिक बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान यह प्रणाली मतदाताओं और चुनाव अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें