ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar Election 2025: शुभ मंगल सावधान: आज घोषित होंगे पीके के रणबाकुरों के नाम, जानें किसे मिल सकती है अहम जगह

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ आज यानी गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने जा रही है। इस पहली लिस्ट में 40 सुरक्षित और रणनीतिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हो

Bihar Assembly Elections 2025
बिहार की राजनीतिक में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ आज यानी गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस पहली लिस्ट में 40 सुरक्षित और रणनीतिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे।


बताया जा रहा है कि इस सूची में वे लोग होंगे जो प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा का हिस्सा रहे हैं। इनमें शिक्षित युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, किसान संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि और ग्रामीण इलाकों में सक्रिय स्थानीय चेहरे शामिल हैं। पार्टी का मकसद राजनीति में नए और साफ-सुथरी छवि वाले उम्मीदवारों को मौका देना है।


जन सुराज की पहली सूची में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशांत किशोर खुद का नाम भी शामिल करेंगे या नहीं। उन्होंने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वे किस विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरेंगे, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वे सासाराम जिले की करगहर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा था,“दो ही जगहों से लड़ना चाहिए, पहला जन्मभूमि से और दूसरा कर्मभूमि से। जन्मभूमि के हिसाब से मुझे सासाराम के करगहर विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहिए और कर्मभूमि के हिसाब से राघोपुर से।” इस बयान के बाद से कयास तेज हैं कि वे या तो करगहर (सासाराम) से मैदान में उतर सकते हैं या फिर राघोपुर (वैशाली) से, जो लालू परिवार का पारंपरिक गढ़ माना जाता है।


करगहर विधानसभा क्षेत्र में कुर्मी-कोइरी और ब्राह्मण वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। यहाँ लगभग 50–60 हजार कुर्मी-कोइरी वोटर्स और 30–35 हजार ब्राह्मण मतदाता हैं। पिछले चुनाव में भी इसी जातीय समीकरण ने परिणाम तय किया था, जब ब्राह्मण उम्मीदवार संतोष मिश्रा ने कुर्मी नेता वशिष्ठ सिंह को हराया था।


वहीं राघोपुर सीट पर लालू परिवार का वर्चस्व लंबे समय से कायम है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अब तेजस्वी यादव — तीनों यहीं से विधायक रह चुके हैं। यहाँ यादव मतदाता लगभग 30%, भूमिहार और पासवान मतदाता निर्णायक हैं। अगर प्रशांत किशोर यहाँ से चुनाव लड़ते हैं, तो यह तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती होगी, जैसा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ दिया था।


बिहार में फिलहाल तीन प्रमुख राजनीतिक ध्रुव बन चुके हैं। एनडीए, महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) और अब जन सुराज। महागठबंधन (RJD-कांग्रेस-वाम दल) में सीट बंटवारे पर सहमति लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार, RJD को करीब 135 सीटें, कांग्रेस को 55 सीटें, और वाम दलों को लगभग 20 सीटें मिल सकती हैं।


एनडीए गठबंधन में BJP और JDU के बीच भी सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है। भाजपा लगभग 160 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, जबकि JDU 75 से अधिक सीटों की मांग कर रही है। वहीं, प्रशांत किशोर ने साफ किया है कि उनकी पार्टी किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी। उन्होंने कहा है “हम जनता के साथ गठबंधन कर रहे हैं, किसी पार्टी के साथ नहीं।”


जन सुराज ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि वह 243 में से सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिसमें करीब 40% सीटों पर महिला उम्मीदवार भी होंगी। बिहार विधानसभा चुनाव में अब मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है एक ओर एनडीए, दूसरी ओर महागठबंधन, और तीसरी ओर जन सुराज। प्रशांत किशोर की पहली उम्मीदवार सूची से यह साफ हो जाएगा कि उनकी पार्टी किन क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है और क्या वे खुद मैदान में उतरकर इस चुनाव को और रोचक बनाएंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें