PATNA: पटना के होटल लेमन टी में फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा रविवार 29 मार्च की शाम आयोजित आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026 कार्यक्रम में राज्य भर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने मंच पर उपस्थित रहकर सभी डॉक्टरों को आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड से सम्मानित किया।
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि फर्स्ट बिहार झारखंड का यह आयोजन समाज के लिए बेहतर काम कर रहे चिकित्सकों के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का लक्ष्य हर व्यक्ति तक बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवा पहुंचाना है और इस दिशा में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन का सबसे ज्यादा लाभ गरीबों को मिला है। सम्राट चौधरी ने इस आयोजन के लिए फर्स्ट बिहार-झारखंड को बधाई दी और संस्थान के प्रमुख कुमार प्रबोध की पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने अपनी पत्रकारिता से अमिट छाप छोड़ी है।
वहीं, ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि आज समाज में चिकित्सकों पर सवाल उठाये जाने लगे हैं, लेकिन डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि हर डॉक्टर का लक्ष्य मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा देना होता है और उनके समर्पण का सम्मान होना चाहिए। डॉ अशोक चौधरी ने भी इस आयोजन के लिए फर्स्ट बिहार झारखंड को बधाई दी।
फर्स्ट बिहार झारखंड के हेड कुमार प्रबोध ने कहा कि जिस समाज में चिकित्सकों को सम्मान न मिले, वह समाज कभी सुखी और संपन्न नहीं हो सकता. फर्स्ट बिहार का मकसद ऐसे चिकित्सकों को सम्मान देना है, जो समाज को स्वस्थ रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. फर्स्ट बिहार झारखंड ने पहले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए भी समारोह का आयोजन किया था. ऐसे और कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा.
कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ शांति राय, पद्मश्री डॉ विजय प्रकाश, पद्मश्री डॉ हेमंत कुमार, डॉ मंजू गीता मिश्रा, डॉ सत्यप्रकाश तिवारी, डॉ संबित दास, डॉ प्रवीण कुमार साहू, डॉ कुमार राजेश रंजन, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ राजीव कुमार सिंह और एनएमसीएच की अधीक्षक डॉ रश्मि प्रसाद समेत कई प्रमुख चिकित्सकों ने अपने विचार रखे।
इस दौरान जिन डॉक्टरों और विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से पद्मश्री डॉ विजय प्रकाश, पद्मश्री डॉ शांति राय, पद्मश्री डॉ हेमंत कुमार, डॉ सत्यप्रकाश तिवारी, डॉ कुमार राजेश रंजन, डॉ बंदना तिवारी, डॉ अमृता, डॉ प्रवीण कुमार साहू, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ रश्मि प्रसाद, डॉ मंजू गीता मिश्रा, डॉ. संबित दास, डॉ शिल्पी कुमारी, डॉ हर्षबर्धन गोविंदा, डॉ अमित कुमार, डॉ शशिबाला, डॉ ऋषभ कुमार, डॉ रवि रंजन कुमार, डॉ शशांक अभिषेक, डॉ मिलिंद मांडवार,
डॉ अविजीत कश्यप, डॉ पुलक तोश, डॉ प्रियंका राज, डॉ रत्नेश रंजन, डॉ अशफाक अहमद, डॉ श्वेता, डॉ आनंद गुप्ता, डॉ निखिल चौधरी, डॉ नीरज कुमार, डॉ श्यामा, डॉ अभिजीत, डॉ अमोद कुमार, डॉ स्वर्णिमा, डॉ. फसिउल्लाह शामिल रहे। यह कार्यक्रम चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों के सम्मान का एक महत्वपूर्ण मंच बना और पूरे समाज को उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के प्रायोजकों के नाम इस प्रकार है...
डाइआर्क गो, दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल, भारतीय स्टेट बैक (SBI), आशीर्वाद इंजीकॉन, हिन्दुस्तान टिम्बर, कुर्मा संस्कृति मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, Mom9 एडवांस यूरोकेयर हॉस्पिटल, ऑक्सीजन हॉस्पिटल, एसएसबी होम्स, ददन हांडी मीट, नाडियाड हॉस्पिटल, बिग अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, हिमालया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सारा हॉस्पिटल, रैनबो इमरजेंसी हॉस्पिटल।










