ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

BIHAR ELECTION : नवादा के इस विधानसभा सीट पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप,कहा - दबंग लोग नहीं देने दे रहे वोट, पुलिस ने किया आरोपों को खारिज

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफीगढ़ गांव में वाहन क्षतिग्रस्त होने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण जारी है।

BIHAR ELECTION : नवादा के इस विधानसभा सीट पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप,कहा - दबंग लोग नहीं देने दे रहे वोट, पुलिस ने किया आरोपों को खारिज
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR ELECTION : नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफीगढ़ गांव में मंगलवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब एक वाहन क्षतिग्रस्त होने के बाद दो पक्षों के बीच झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 नवंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे वारिसलीगंज थाना को सूचना प्राप्त हुई कि माफीगढ़ गांव में कुछ लोगों के बीच वाहन क्षतिग्रस्त होने को लेकर विवाद चल रहा है और दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रही थी जिसमें यह कहा जा रहा था कि भूमिहार समाज के कुछ लोगों द्वारा यादव समाज के युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की है। 


घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी है। मौके पर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर JH01 AP 9488) क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी पाई गई। वाहन की जांच करने पर पता चला कि यह लालमोहन शर्मा, पिता मधुसूदन सिंह, निवासी रेवाड़ा, थाना जगदीशपुर, जिला नवादा की गाड़ी है।


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट की घटना में शामिल छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और विधि-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का चुनावी प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है और किसी भी बूथ को क्षति पहुंचाने या मतदान कार्य में बाधा डालने जैसी बातें पूरी तरह निराधार और गलत हैं।


नवादा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। जिले में चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से जारी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवादा पुलिस प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि जनता की सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए वह पूर्ण रूप से सतर्क और प्रतिबद्ध है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें