ब्रेकिंग
बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

महागठबंधन में सीट बंटवारे के बिना ही कांग्रेस ने बांटने शुरू कर दिए सिंबल, इन विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट को मिला टिकट

दिल्ली से पटना पहुंचते ही कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को सिंबल बांटकर चुनावी रणभेरी बजा दी। बछवाड़ा से लेकर अमरपुर तक प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

महागठबंधन में सीट बंटवारे के बिना ही कांग्रेस ने बांटने शुरू कर दिए सिंबल, इन विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट को मिला टिकट
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BIHAR ELECTION: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। दिल्ली से पटना लौटते ही बिहार कांग्रेस के प्रदेश नेताओं ने उम्मीदवारों को सिंबल (चुनाव चिह्न) बांटने की प्रक्रिया तेज कर दी। राजधानी पटना में जैसे ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शीर्ष नेताओं की बैठक खत्म हुई, वैसे ही एक-एक कर उम्मीदवारों को बुलाया गया और सिंबल सौंपा गया। इससे पार्टी के अंदर चुनावी तैयारियों में जबरदस्त रफ्तार आ गई है।


इस दौरान कांग्रेस ने कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जानकारी के मुताबिक बछवाड़ा विधानसभा सीट से गरीब दास, कुटुम्बा से राजेश राम, सुल्तानगंज से ललन कुमार, बरबीघा से त्रिशूलधारी सिंह, नालंदा से कौशलेंद्र सिंह, राजापाकड़ से प्रतिमा दास, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, वजीरगंज से डॉ. शशि शेखर सिंह और अमरपुर से जितेंद्र सिंह को सिंबल दिया गया है।


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इस मौके पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। जैसे ही नामों का ऐलान हुआ, समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जयकारे लगाए। कई सीटों पर पहले से ही प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब औपचारिक घोषणा और सिंबल वितरण के बाद तस्वीर साफ हो गई है।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी इस बार कई सीटों पर शानदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस उम्मीदवारों को संगठन की ओर से पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में उतरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा बूथ स्तर पर भी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


उम्मीदवारों के चयन में सामाजिक समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है। पार्टी का मकसद सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देना और स्थानीय स्तर पर मजबूत चेहरों को मैदान में उतारना है। इस रणनीति के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी सीटों तक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।


इस मौके पर कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जनता आज बदलाव चाहती है और कांग्रेस ही इस बदलाव की असली ताकत बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां और विचारधारा जनहित में हैं और राज्य की जनता इसे अच्छी तरह समझती है।


बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का फोकस संगठन की एकजुटता और स्थानीय मुद्दों पर रहेगा। पार्टी ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और भी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। पटना में हुए इस सिंबल वितरण के साथ ही कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से प्रचार में जुटेंगे।


पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में कहीं बेहतर होगा। संगठन ने हर सीट पर बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया है। इसके साथ ही स्थानीय नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि पार्टी का संदेश सीधे जनता तक पहुंच सके।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें