ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: समस्तीपुर और सीवान के बाद अब यहां मिलीं सैकड़ों VVPAT स्लिप्स, वोटिंग की गोपनीयता पर उठ रहे सवाल

Bihar Election 2025: मोतिहारी जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में मतदानकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुई के बूथों पर VVPAT मशीन की वोट स्लिप्स खुले में पड़ी मिलीं हैं।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: मोतिहारी जिले के सुगौली विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया के दौरान मतदानकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुगौली स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय निमुई के बूथ संख्या 218 और 219 पर VVPAT मशीन से निकली वोट स्लिप्स खुले में लावारिस हालत में पड़ी मिली हैं।


इन फेंकी गई स्लिप्स पर कई राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह जैसे हाथी, ब्लैकबोर्ड आदि साफ दिखाई दे रहे हैं, जो मतदान की गोपनीयता और चुनावी सामग्री की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि किसी मतगणना में आपत्ति होती है, तो इसी VVPAT स्लिप्स की गिनती कर यह सत्यापित किया जाता है कि किस उम्मीदवार को कितना वोट मिला। 


ऐसे में इन स्लिप्स का खुले में मिलना चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है। घटना की जानकारी मिलते ही जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी और बसपा उम्मीदवार मौके पर पहुंचे। दोनों ने मतदान प्रक्रिया की जांच और मतदान रद्द करने की मांग की है।


बता दें कि VVPAT मशीन ईवीएम के साथ जुड़ी होती है। जब कोई मतदाता EVM पर वोट डालता है, तो VVPAT मशीन एक छोटी कागज़ की पर्ची प्रिंट करती है जिसमें चुने गए प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह दिखाई देता है। यह पर्ची लगभग 7 सेकंड के लिए स्क्रीन पर दिखती है, ताकि मतदाता अपने वोट की पुष्टि कर सके, और फिर सुरक्षित बॉक्स में गिर जाती है। इसका उद्देश्य मतदान की पारदर्शिता और ऑडिट के लिए रिकॉर्ड तैयार रखना है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें