ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Nitish Kumar oath ceremony : जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर, 20 नवंबर को गांधी मैदान में लेंगे 10वीं बार सीएम पद की शपथ

जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया है। वे 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अब एनडीए की बैठकें अहम होंगी।

Nitish Kumar oath ceremony : जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर, 20 नवंबर को गांधी मैदान में लेंगे 10वीं बार सीएम पद की शपथ
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nitish Kumar oath ceremony : बिहार की सियासत में बुधवार का दिन बेहद अहम रहा। लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार जदयू के विधायक दल की बैठक संपन्न हुई और इसमें एक बार फिर सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस फैसले ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे और वे 20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


यह शपथ ग्रहण समारोह कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि नीतीश कुमार अपनी 10वीं पारी की शुरुआत करेंगे। बिहार की राजनीति में उनकी भूमिका अब तक सबसे अनुभवी नेताओं में रही है और लगातार वह सत्ता और गठबंधन की राजनीति के केंद्र में बने रहे हैं।


जदयू की बैठक में पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक के दौरान यह संदेश बड़े स्पष्ट रूप से सामने आया कि पार्टी नीतीश कुमार के अनुभव और नेतृत्व पर पूरी तरह भरोसा करती है। जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक के बाद बताया कि राज्य को स्थिर नेतृत्व की जरूरत है और नीतीश कुमार की अगुवाई में ही बिहार का विकास तेज़ी से आगे बढ़ सकता है। नीतीश कुमार की ओर से भी यह संकेत दिया गया कि वे सत्ता में बदलाव को बिहार के हित में उपयोग करेंगे और आने वाले महीनों में नई योजनाओं और नीतियों के साथ विकास का नया रोडमैप सामने रखेंगे।


जदयू की बैठक के बाद अब नजरेंNDA  की बैठक पर टिकी हैं, जिसमें संयुक्त विधायक दल का नेता चुन लिए जाने की संभावना है। हालांकि गठबंधन में पहले से ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि जदयू के निर्णय के बाद NDA भी नीतीश कुमार के नाम पर अपनी सहमति दे देगा।


इसी कड़ी में एनडीए की ओर से भी आज विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में एनडीए के नेता का चयन किया जाएगा। भाजपा पहले ही विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा किन नेताओं को आगे लाती है।एनडीए की बैठक से यह भी तय हो जाएगा कि भाजपा के हिस्से किस स्तर की भागीदारी होगी और उपमुख्यमंत्री पद किसे मिलेगा। पार्टी में कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और राज्य भाजपा के बीच व्यापक बातचीत के बाद ही होगा।


20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना के गांधी मैदान में तैयारियां चरम पर हैं। अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा, यातायात और वीवीआईपी मूवमेंट के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की शपथ के दौरान देशभर के कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है। गांधी मैदान को इस बार काफी भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा और मीडिया कवरेज की खास व्यवस्था की जा रही है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें