ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: नायक नहीं खलनायक हैं वो....! सवाल सुनते ही अचानक फिल्मी गाना क्यों गाने लगे BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ?

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया गया और अब तेजस्वी को नायक बताया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा– “कुछ दिन बाद नायक के आगे ‘खलनायक’ लग जाएगा।”

तेजस्वी यादव, बिहार भाजपा, दिलीप जायसवाल, बिहार का नायक पोस्टर, राजद पोस्टर विवाद, बीजेपी बनाम राजद, बिहार राजनीति, कर्पूरी ठाकुर, इंडिया गठबंधन
© self
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सवाल सुनते ही फिल्मी गाना गाने लगे....नायक नहीं खलनायक है वो.....। दरअसल बीजेपी अध्यक्ष से पत्रकारों ने पूछा- तेजस्वी यादव को बिहार का नायक बताया गया है. सवाल सुनते ही दिलीप जायसवाल गाना गाने लगे.

दरअसल,  राजद ने शनिवार को पटना में पार्टी कार्यालय के बाहर तेजस्वी यादव का एक नया पोस्टर जारी किया। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा 'बिहार का नायक'। पोस्टर सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है. प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पहले जननायक कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया गया, इंडिया गठबंधन के लोगों ने जननायक की उपाधि को चुराया .  जब बिहार की जनता में आक्रोश पनपा तो भाग खड़े हुए. अब तेजस्वी यादव को  नायक बताया जा रहा है. कुछ दिन बाद ही नायक के आगे खलनायक लग जायेगा, इसके बाद वे अगला गाना गाएंगे. 

बता दें, गुरूवार को महागठबंधन की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुखिया मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया। राजद का कहना है कि उसकी तरफ से और डिप्टी सीएम की घोषणा की जाएगी। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों छह और 11 नवंबर को होगा जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। एनडीए यह चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ रहा है लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री ने कहा है कि चुनाव नतीजे आने के बाद विधायक दल की बैठक में एनडीए का मुख्यमंत्री चुना जाएगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें