ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: बिहार में VVPAT पर्चियां कूड़े पर मिलने पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, ARO को किया सस्पेंड; केस दर्ज करने की तैयारी

Bihar Election 2025: बिहार में प्रथम चरण के चुनाव के बाद समस्तीपुर के शितलपट्टी गांव में VVPAT पर्चियां कूड़े में मिलने पर चुनाव आयोग ने ARO को सस्पेंड कर दिया है और केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार में पहले चरण के चुनाव के बाद समस्तीपुर के शितलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली हजारों वोटिंग पर्चियां कूड़े में मिलने की खबर आते ही चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन ले लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने संबंधित एआरओ को सस्पेंड कर दिया है और केस दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। चुनाव आयोग ने इसे बड़ी लापरवाही बताया है।


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि बिहार के समस्तीपुर के डीएम को मौके पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है। चूंकि ये मॉक पोल की वीवीपैट पर्चियां हैं, इसलिए मतदान प्रक्रिया की शुचिता बरकरार है। डीएम ने चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को भी सूचित कर दिया है। हालांकि, संबंधित एआरओ को लापरवाही के लिए निलंबित किया जा रहा है और एफआईआर दर्ज की जा रही है।


दरअसल, बिहार के समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में फेंकी हुई पाई गईं। यह मामला सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास सामने आया। 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर मतदान हुआ था, लेकिन 8 नवंबर की सुबह शितलपट्टी गांव में वीवीपैट से निकली पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलीं हैं। 


इस घटना के बाद चुनाव आयोग और चुनाव कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। मामले के गंभीर होने पर जिले के डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एसडीओ दिलीप कुमार भी जांच में शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी पर्चियों को कलेक्ट कर लिया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।


मामला सामने आने के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए एआरओ को तत्काल सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें