ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: NDA में सब ठीक नहीं, रात भर उपेंद्र कुशवाहा को मनाने में जुटे रहे BJP के नेता; बैठक रही बेनतीजा

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी से NDA में तनाव, BJP नेताओं की रातभर बैठक रही बेनतीजा। RLM को 6 सीटें, महुआ सीट पर विवाद। बुधवार को पार्टी बैठक..

Bihar News
उपेंद्र कुशवाहा
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद भी सहयोगी दलों के बीच असंतोष की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट के लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को आवंटित होने से नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार देर रात भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर बातचीत की कोशिश की, लेकिन यह प्रयास बेनतीजा रहा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋतुराज सिन्हा ने आधी रात को कुशवाहा से मुलाकात की जो सुबह करीब चार बजे तक चली। इस दौरान सहयोगी दलों के अन्य नेताओं से भी फोन पर संपर्क रखा गया।


रविवार को NDA ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला घोषित किया था, जिसमें भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) को 101-101 सीटें, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 29, जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) तथा उपेंद्र कुशवाहा की RLM को छह-छह सीटें आवंटित की गईं। कुशवाहा ने 24 सीटों की मांग की थी, जबकि मांझी ने 15 की। घोषणा के तुरंत बाद कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगी थी, जिसमें कहा गया कि सीटों की संख्या अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हो सकी। मंगलवार को बाहर निकलते समय भाजपा नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा, "नथिंग इज वेल इन NDA।"


बुधवार को कुशवाहा ने अपनी पार्टी की आपात बैठक बुलाई है, जो दोपहर 12:30 बजे होगी। इस बैठक में RLM की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद कुशवाहा प्रेस ब्रीफिंग कर कोई महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं जो NDA के गठबंधन पर असर डाल सकती है। JD(U) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मंगलवार को कहा था कि कुशवाहा और मांझी के असंतोष को 24 घंटों में सुलझा लिया जाएगा। NDA के लिए यह स्थिति चिंताजनक है, क्योंकि चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होने हैं, तथा मतगणना 14 नवंबर को। गठबंधन में एकता बनाए रखना अब प्रमुख चुनौती है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें