ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election Counting 2025: शुरुआती रूझानों में तेज-तेजस्वी आगे, सम्राट चौधरी समेत ये उम्मीदवार पिछड़े; शिवानी शुक्ला भी दे रहीं टक्कर

Bihar Election Counting 2025: शुरुआती रूझानों में एनडीए 100 से अधिक सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 50 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तेज-तेजस्वी आगे चल रहे हैं, वहीं सम्राट चौधरी पिछड़ गए हैं। उम्मीदवारों की बढ़त–पिछड़त का सिलसिला जारी है।

Bihar Election Counting 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election Counting 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की मगतणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती हुई है इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जा रही है। शुरुआती रूझानों में एनडीए 100 से अधिक सीटों पर बढ़त की ओर है जबकि महागठबंधन 50 से अधिक सीटों पर आगे है।


बड़े चेहरों में तेजस्वी यादव राघोपुर से आगे चल रहे हैं वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी महुआ सीट पर आगे चल रहे हैं। वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर सीट से पीछे हो गए हैं। अवधेश सिंह हाजीपुर से आगे, प्रेमा चौधरी पातेपुर से आगे, सिद्धार्थ पटेल वैशाली से आगे, लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला आगे चल रही हैं।


वहीं जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा महनार पर आगे चल रहे हैं। बेगूसराय के प्रत्याशी कुंदन सिंह आगे हैं, चेरिया बरियारपुर से जदयू के अभिषेक आनंद आगे, बछवारा से बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहता आगे, तेघरा से बीजेपी प्रत्याशी के रजनीश सिंह आगे, मटिहानी से आरजेडी प्रत्याशी बोगो सिंह आगे, साहेबपुर कमाल से आरजेडी प्रत्याशी ललन यादव आगे वहीं बखरी से सीपीआई प्रत्याशी सूर्यकांत पासवान आगे चल रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें