ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: वजीरगंज में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद का तीखा प्रहार, एनडीए और महागठबंधन पर साधा निशाना

Bihar Election 2025: गया के वजीरगंज में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने चुनावी सभा में एनडीए और महागठबंधन पर हमला बोलते हुए जनता से बदलाव लाने की अपील की।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: गया के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भुसंडा मैदान में आयोजित चुनावी सभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने एनडीए और महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया के समर्थन में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि “आज कांग्रेस, एनडीए समेत इनके सहयोगी संविधान बदलने का प्रयास कर रहे हैं ताकि आरक्षण से गरीबों को वंचित किया जा सके।”


आकाश आनंद ने कहा कि बसपा बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ रही है, और इस बार जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने बाबासाहेब आंबेडकर समेत उन सभी नेताओं को याद किया जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। कहा कि मायावती की सरकार में यूपी में कभी हिन्दू-मुस्लिम का भेद नहीं हुआ, सभी वर्गों के लिए समान विकास की नीति अपनाई गई।


उन्होंने जनता से अपील की कि महागठबंधन और एनडीए दोनों से सावधान रहें, क्योंकि इन दोनों दलों ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला है। कहा कि बीस वर्षों से जो सत्ता में हैं, उन्हें इस बार हटाना जरूरी है तभी गरीबों और वंचितों की उन्नति संभव है। सभा में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे आकाश आनंद काफी उत्साहित दिखे।


बता दें कि वजीरगंज विधानसभा में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय बनता नजर आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी अवधेश सिंह और बसपा प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भैया के बीच कड़ी टक्कर की संभावना है। गया जिले में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है, जबकि वजीरगंज विधानसभा में कुल 3 लाख 12 हजार 935 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें