Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज का नामांकन आज समाप्त हो गया. दूसरे चरण के नामांकन में सिर्फ दो दिन बचे हैं. 20 तारीख को दूसरे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख है. भाजपा के तेजतर्रार विधायक व ढाका से प्रत्याशी पवन जायसवाल 18 तारीख को नामांकन दाखिल करेंगे.
पूर्वी चंपारण जिले के ढाका विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल कल 18 तारीख को ढाका में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन यात्रा की शुरूआत पैतृक आवास फुलवरिया से शुरू होगी. यह यात्रा घोड़ासहन होते हुए ढाका पहुंचेगी. नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद ढाका में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है, जिसमें एनडीए के कई बड़े नेता शिरकत करेंगे.
भाजपा प्रत्याशी पवन जायसवाल ने बताया कि कल 18 तारीख के नामांकन यात्रा में बड़ी संख्या में मतदाता मालिक जुटेंगे. उन्होंने बताया कि ढाका की जनता का एक बार फिर से आशीर्वाद मिलेगा. मेरे लिए जनता की सेवा ही सर्वोपरी है.





