ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: नीतीश कुमार ने 90 से अधिक सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम तय किए...5-6 विधायकों को बेटिकट करने की तैयारी

नीतीश कुमार ने जेडीयू के शीर्ष नेताओं के साथ उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक की. पार्टी ने करीब 90 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं. सूत्रों के अनुसार, 5 से 6 सीटिंग विधायकों का टिकट कट सकता है.

Bihar Election 2025, JDU Candidates List, Nitish Kumar News, Bihar Assembly Election, JDU Ticket Distribution, JDU Meeting Patna, Nitish Kumar Meeting, Bihar Politics News, जेडीयू उम्मीदवार सूची बिहार
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दल के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी. मुख्यमंत्री आवास मेंं चल रही बैठक खत्म हो गई है. नीतीश कुमार ने शीर्ष नेताओं से कैंडिडेट्स के नाम पर चर्चा की. बताया जता है कि पार्टी ने लगभग 90 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. खबर है कि पार्टी 5-6 विधायकों को बेटिकट कर सकती है. 

मुख्यमंत्री आवास में चल रही जेडीयू की मीटिंग खत्म हो गई है. नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ उम्मीदवारों के चयन पर बातचीत की है. जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक.. पार्टी ने लगभग 90 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं. हालांकि अभी भी लगभग एक दर्जन सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों का नाम फाइनल नहीं हुआ है. पार्टी ने अपने स्तर पर कैंडिडेट्स तय कर लिए हैं. हालांकि आधिकारिक तौर पर ऐलान एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद होगा. 

जानकारी के अनुसार, पहले चरण की सीटों पर लगभग सभी उम्मीदवारों का नाम तय कर लिए गए हैं. इन उम्मीदवारों को पार्टी ने नामांकन की तैयारी करने को कह दिया है. इसी बीच जेडीयू नेतृत्व ने सख्त मैसेज दिया है. पार्टी अपने आधा दर्जन सीटिंग विधायकों का टिकट काट सकता है. जिन विधायकों का टिकट कट सकता है उनमें वो हैं जो पार्टी में निष्ठा के साथ नहीं हैं, या निष्क्रिय रहे हैं. 

बता दें, 2020 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के 43 कैंडिडेट्स जीते थे. बाद में बसपा और लोजपा के टिकट पर जीते 1-1 विधायकों को जेडीयू ने अपने दल में शामिल करा लिया था. इस तरह से संख्या बढ़कर 45 हो गई थी. इनमें से 5-6 विधायक बेटिकट हो सकते हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें