ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election 2025: दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार का रोड शो, मैथिली ठाकुर ने किया स्वागत

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के बेनीपुर और कुशेश्वरस्थान में रोड शो किया। इस दौरान मिथिला की परंपरा के अनुसार मैथिली ठाकुर ने उनका स्वागत किया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दरभंगा के बेनीपुर तथा कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पाग, चादर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां जदयू उम्मीदवार अतिरेक कुमार और विनय कुमार चौधरी के समर्थन में रोड शो किया। 


रोड शो के दौरान नीतीश कुमार ने जनता से जदयू उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। बताते चले कि मुख्यमंत्री की कुशेश्वरस्थान में सभा आयोजित की जानी थी, लेकिन बारिश और हेलीकॉप्टर उड़ान रद्द होने के कारण सभा स्थगित कर दी गई।


इसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से समस्तीपुर होते हुए कुशेश्वरस्थान पहुंचकर रोड शो किया। नीतीश कुमार के सड़क मार्ग से आने की सूचना मिलते ही अलीनगर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर भी उनसे मुलाकात करने पहुंची और मिथिला के परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया। 


कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर जदयू के अतिरेक कुमार का मुकाबला वीआईपी के गणेश भारती से है। वहीं बेनीपुर विधानसभा में जदयू के उम्मीदवार विनय कुमार चौधरी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मिथिलेश चौधरी से है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें