ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Election 2025: फैंस से पैसों की डिमांड कर रहीं पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, आखिर क्या है बात?

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से समर्थन और आर्थिक मदद की अपील की है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही हैं। ज्योति सिंह चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से वोट तो मांग ही रहीं हैं, वोट के साथ साथ अब लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगा रही हैं। 


दरअसल, भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पहले उन्होंने पवन सिंह से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिलने की अपील की, लेकिन जब यह संभव नहीं हो पाया, तो उन्होंने सुपरस्टार पर कई आरोप लगाए। अब ज्योति सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने जा रही हैं।


ज्योति ने अपने फैंस के लिए एक संदेश भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपना बैंक अकाउंट नंबर शेयर करते हुए मदद की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक संदेश लिखा और अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद भी किया। इसके साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने स्कैनर और बैंक डिटेल्स भी शेयर कीं, और लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की ताकि चुनावी लड़ाई में उन्हें फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सके।


ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “राम और कृष्ण जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुच्छ महिला हूं, जिसने कई दंश सहते हुए भी कुछ लोगों द्वारा दोषी ठहराया गया। मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद की तरसती मेरी आंखों में भी कुछ लोग छल और नाटक देखते हैं। लेकिन मैं लाखों पीड़ितों की आवाज़ बनकर काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं।”


उन्होंने आगे कहा कि मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस चुनावी मुहिम को मजबूत बनाने में कृपया मेरी मदद करें। नीचे दिए गए क्यूआर कोड से अपनी सहायता राशि भेजें। मैं बड़ी आशा के साथ आपकी सेवा में खड़ी हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा, हमेशा आपके सुख-दुख की साथी रही हूं। आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है। अब देखना होगा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति सिंह को फैंस से कितना समर्थन मिलता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें