Bihar Election Resul 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रूझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है हालांकि नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। कई हाई प्रोफाइल सीट पर महागठबंधन बढ़त बने हुए है तो कई सीटों पर एनडीए आगे है। वहीं कुछ अन्य दलों के उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं।
भागलपुर की गोपालपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के लिए चिंता की बात है। जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का विरोध करना उन्हें भारी पड़ता दिख रहा है। जेडीयू ने इस बार गोपाल मंडल का टिकट काटकर शैलेश कुमार एल्लियास उर्फ बुलो मंडल का अपना उम्मीदवार उम्मीदवार बनाया था।
सीएम नीतीश कुमार के इस फैसले का गोपाल मंडल ने विरोध जताया था और अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतर गए। अब गोपाल मंडल को उनका निर्णय भारी पड़ता दिख रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक गोपाल मंडल महज 1366 वोट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। फिलहाल वह 21 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।
जेडीयू उम्मीदवार शैलेश कुमार एल्लियास उर्फ बुलो मंडल 22591 वोट के साथ पहले स्थान पर हैं जबकि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के उम्मीदवार प्रेम सागर को 13 हजार से अधिक वोट मिले हैं। बूलो मंडल 9166 वोट से आगे चल रहे हैं।
वहीं जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार मनकेश्वर सिंह 1139 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इस सीट से कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि छपरा विधानसभा की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।





