ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा, 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग; दांव पर तेजस्वी-सम्राट समेत इन दिग्गजों की साख

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का प्रचार थम गया है। 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। राघोपुर, महुआ और तारापुर जैसी हॉट सीटों पर तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, तेज प्रताप और अन्य दिग्गजों की साख दांव पर है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम समाप्त हो गया। अब सभी की निगाहें 6 नवंबर पर टिकी हैं, जब राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पहले चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


इस चरण में मुकाबला मुख्य रूप से एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है, लेकिन प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ ने चुनावी जंग को दिलचस्प बना दिया है। प्रचार थमने से पहले सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की।


एनडीए में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा, भाकपा-माले और माकपा एकजुट होकर मैदान में हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं।


पहले चरण में कई हाईप्रोफाइल सीटें चर्चा में हैं। राघोपुर से राजद के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का मुकाबला भाजपा के सतीश कुमार यादव से है। तारापुर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा) और राजद के अरुण कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है। महुआ सीट पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और जदयू के मुकेश कुमार रौशन आमने-सामने हैं।


इसके अलावा अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर और छपरा से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव मैदान में हैं, जिनकी लोकप्रियता चुनावी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। पहले चरण में तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तेज प्रताप यादव, उमेश कुशवाहा, खेसारी लाल यादव और मैथिली ठाकुर जैसे दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें