ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Election Counting 2025: छपरा हाई प्रोफाइल सीट से खेसारी लाल का क्या है हाल? बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी से सीधी टक्कर

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की छपरा सीट पर हाई प्रोफाइल मुकाबला जारी है। आरजेडी के खेसारी लाल यादव बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी के खिलाफ पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में छोटी कुमारी बढ़त बनाए हुए हैं।

Bihar Election Counting 2025
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election Counting 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रूझानों में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है हालांकि नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। कई हाई प्रोफाइल सीट पर महागठबंधन बढ़त बने हुए है तो कई सीटों पर एनडीए आगे है। वहीं कुछ अन्य दलों के उम्मीदवार भी टक्कर दे रहे हैं।


इस बार छपरा विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल बन गया है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के चुनाव लड़ने के कारण इस सीट की चर्चा खूब हो रही है। चुनाव आयोग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों की बात करें तो आरजेडी उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव करीब एक हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। उन्हें अबतक 2327 वोट मिले हैं। वह 974 वोट से पीछे चल रहे हैं।


छपरा सीट से बीजेपी ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ छोटी कुमारी को चुनाव मैदान में उतारा है। छोटी कुमारी को अबतक 3301 वोट मिले हैं। छोटी कुमारी फिलहाल 974 वोट के साथ पहले पायदान पर बढ़त बनाई हुईं हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) के उम्मीदवार शक नौसाद 184 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।


वहीं इस सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश सिंह 158 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं। इस सीट से कुछ क्षेत्रीय दलों के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। अब देखना होगा कि छपरा विधानसभा की जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें