ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच पश्चिम चम्पारण जिले में वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बिना वैध दस्तावेज के भारी नकदी मिली है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर पश्चिम चम्पारण जिले में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एसएसटी और उड़न दस्ते की टीमों ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों से बिना वैध दस्तावेज के कुल 11 लाख 40 हजार 500 रुपये नकद जब्त किए गए।


जानकारी के अनुसार, बलथर एसएसटी पॉइंट पर वाहन जांच के दौरान 1,88,800 रुपये बरामद किए गए। वहीं, मनुआपुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग जांच में क्रमशः 1,50,000, 1,93,100, 73,600 और 1,50,000 रुपये जब्त हुए। 


इसके अलावा गोपालपुर थाना अंतर्गत घोघा एसएसटी पॉइंट पर जांच के दौरान 3,85,000 रुपये नकद मिले। जब्त राशि से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की गई है, लेकिन रकम के स्रोत और उद्देश्य की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बाद एसएसटी टीम ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि चुनाव के दौरान नगद, शराब, उपहार सामग्री या अन्य प्रलोभन स्वरूप वस्तुओं की ढुलाई पर प्रशासन की सख्त निगरानी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें