ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Election: अशोक गहलोत की पटना यात्रा से सुलझेगी महागठबंधन की उलझनें? तेजस्वी से मीटिंग आज..

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सीट बंटवारे की उलझनें सुलझाने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत आज पटना में तेजस्वी यादव से करेंगे मुलाकात..

Bihar Election
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बजने को है और महागठबंधन में सीट बंटवारे का घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। RJD, कांग्रेस, VIP, लेफ्ट पार्टियों और इंडियन इनक्लुसिव पार्टी के बीच करीब एक दर्जन सीटों पर फ्रेंडली फाइट चल रही है, जिससे गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठ रहे हैं। कुल 243 सीटों पर महागठबंधन के 254 उम्मीदवार मैदान में हैं।


RJD के 143, कांग्रेस के 60, लेफ्ट के 33, VIP के 15 और अन्य के 3। इस उलझन को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने अब अपने दिग्गज नेता अशोक गहलोत को मैदान में उतारा है। गहलोत आज तेजस्वी यादव से मुलाकात कर विवादित सीटों पर बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक निर्णायक साबित हो सकती है, गहलोत का तजुर्बा गठबंधन को पटरी पर लाने में अहम भूमिका निभा सकता है।


गहलोत का यह दौरा डैमेज कंट्रोल का हिस्सा है। वे उन 11 सीटों पर फोकस करेंगे जहां सहयोगी दल आमने-सामने हैं, इनमें शामिल है वैशाली, कहलगांव, नरकटियागंज, सुल्तानगंज, सिकंदरा, राजापाकड़, बिहारशरीफ, बछवाड़ा, करहगर, चैनपुर और बाबू-बरही। गौड़ा बौराम सीट पर भी पेंच फंसा है, लेकिन VIP प्रमुख मुकेश साहनी को उम्मीद है कि यह सुलझ जाएगा। कांग्रेस की कोशिश है कि हर सीट पर एक ही उम्मीदवार हो और 2-4 सीटों को छोड़कर बाकी पर नामांकन वापस हो जाएं। यह मीटिंग कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल और राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के साथ होगी।


अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 23 अक्टूबर को महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, CPI(ML) के दीपांकर भट्टाचार्य और VIP के मुकेश साहनी शामिल होंगे। यह कॉन्फ्रेंस गठबंधन की एकता का संदेश देगी और 24 अक्टूबर से प्रचार अभियान तेज होगा। इस बीच, RJD ने तेजस्वी को सीएम फेस बताते हुए एक सॉन्ग रिलीज किया है। दूसरी तरफ, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीतीश कुमार को कांग्रेस में आने का ऑफर दिया है, यह दावा करते हुए कि NDA उन्हें सीएम नहीं बनाएगा। यादव ने कहा, "नीतीश कांग्रेस में आना चाहते हैं, पार्टी उनका स्वागत करेगी।"

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें