ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

Bihar Election 2025 : अमित शाह की नालंदा रैली से पहले यह इलाका बना ‘नो-फ्लाई जोन’, यह शहर बना ‘रेड जोन’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को नालंदा के हिलसा में बड़ी रैली करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने हिलसा को ‘नो-फ्लाई जोन’ और बिहारशरीफ को ‘रेड जोन’ घोषित किया है।

Bihar Election 2025 : अमित शाह की नालंदा रैली से पहले यह इलाका बना ‘नो-फ्लाई जोन’, यह शहर बना ‘रेड जोन’
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025 : बिहार में विधानसभा चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को नालंदा जिले के हिलसा में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं। यह रैली बिहार में एनडीए के चुनाव अभियान की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है। अमित शाह की इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हिलसा और आसपास के इलाके को ‘नो-फ्लाई जोन’ घोषित कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।


नालंदा जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर बताया है कि 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक हिलसा और नालंदा के सभी इलाकों में ड्रोन या किसी भी तरह के मानव रहित हवाई यान उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। यह निर्णय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार, अगर किसी को किसी विशेष कार्य के लिए ड्रोन उड़ाने की आवश्यकता है, तो उसे ड्रोन अधिनियम-2021 के तहत अनुमति लेनी होगी और इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देनी होगी।


डीएम कुंदन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि से बचें। आदेश की जानकारी लोगों तक लाउडस्पीकर और ड्रम बजाकर पहुंचाई जा रही है ताकि सभी नागरिक इससे अवगत रहें।


प्रशासन ने न केवल हिलसा को बल्कि बिहारशरीफ को भी ‘रेड जोन’ घोषित किया है। इसका मतलब यह है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अधिक सतर्क रहेंगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। रैली स्थल के आसपास मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हैं और किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए चौकन्नी हैं।


 अमित शाह की रैली हिलसा के न्यू बस स्टैंड के पीछे आयोजित की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, रैली स्थल पर आने वाले सभी वाहनों की जांच की जाएगी और पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक डायवर्जन भी लागू रहेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बिहार चुनाव 2025 के लिए अमित शाह की यह रैली भाजपा और एनडीए के लिए टोन-सेट करने वाली साबित हो सकती है। इस रैली में अमित शाह एनडीए उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगेंगे और विपक्षी गठबंधन INDIA पर भी निशाना साध सकते हैं। 


बताया जा रहा है कि अमित शाह नालंदा पहुंचने से पहले पटना में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे, जिसमें सीट शेयरिंग और प्रचार रणनीति पर चर्चा की जाएगी।सूत्रों के मुताबिक, शाह इस रैली में बिहार सरकार की उपलब्धियों और केंद्र की योजनाओं को जनता के बीच रखेंगे। साथ ही, वे राज्य में सुरक्षा, विकास और रोजगार जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरने की कोशिश करेंगे।


प्रशासन ने की आम लोगों से अपीलनालंदा प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के लिए ये कदम जनता के हित में उठाए गए हैं।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें