ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश की नई कैबिनेट में आज 15 विधायक लेने जा रहे मंत्री पद की शपथ; लिस्ट में इन लोगों का नाम शामिल

बिहार कैबिनेट विस्तार की बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश सरकार में भाजपा से 14 और जेडीयू से 8 मंत्री शपथ लेंगे। भाजपा नए चेहरों को सामने ला रही है, जबकि जेडीयू पुराने नेताओं पर भरोसा बनाए हुए है।

बिहार कैबिनेट विस्तार: नीतीश की नई कैबिनेट में आज 15 विधायक लेने जा रहे मंत्री पद की शपथ; लिस्ट में इन लोगों का नाम शामिल
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार की सियासत में इस वक्त सबसे बड़ी खबर कैबिनेट विस्तार को लेकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार अब पूरी तरह से आकार लेने जा रही है और इसी क्रम में मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। सूत्रों से आ रही जानकारी के अनुसार इस बार कैबिनेट में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिलेंगे। खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से कई नए चेहरों को मौका दिए जाने की खबर है, जबकि जेडीयू अपने पुराने भरोसेमंद चेहरों पर ही दांव लगाने जा रहा है। फिलहाल जो सुचना है उसके मुताबिक भाजपा और जेडीयू के तरफ से 7-7 और एक सीएम मिलाकर 15 लोग शपथ लेंगे। 


भाजपा और जेडीयू के विधायकों की बैठकों में मंत्रिमंडल और नेतृत्व के दानों पर सहमति बनते ही एक नई तस्वीर उभर रही है, जिसमें कुल 15 विधायक शपथ लेने की खबर सामने आ रही है। इनमें भाजपा की ओर 7, और जेडीयू की ओर 7 सदस्य शामिल हैं, जिससे मिलाकर एक अहम राजनीतिक समीकरण बन रहा है। 


भाजपा की ओर से जिन नेताओं के शपथ लेने की चर्चा है, उनमें सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, सुरेंद्र मेहता और श्रेयसी सिंह शामिल हैं। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय कुमार सिन्हा उपनेता बने हैं। ये दोनों नेता करार किए गए हैं डिप्टी सीएम की भूमिका में। भाजपा के यह दोनों वरिष्ठ चेहरे सरकार में शक्ति-निर्धारण के मोर्चे पर अपनी पहुंच बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा हैं।


इसके अतिरिक्त, नितिन नवीन और मंगल पांडे के मंत्री बनने की संभावना पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में उठी थी। रामकृपाल यादव और श्रेयसी सिंह जैसे नाम नए चेहरे के रूप में देखे जा रहे हैं, जिनके मंत्रालय में शामिल होने की चर्चाएँ हैं। रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि जेडीयू की ओर से भी 7 विधायक मंत्री या महत्वपूर्ण पदों पर शपथ लेने जा रहे हैं। हालांकि, बहुत स्पष्ट सूची नहीं मिल पाई है कि जेडीयू के वे सात कौन-कौन हैं, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि जेडीयू का संतुलन और हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में अहम होगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें