ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Election 2025: आज से बंद होगा दूसरे चरण का चुनाव प्रचार, 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसके लिए कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जिसके लिए कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1165 पुरुष, 136 महिला और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी शामिल हैं। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है, प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।


चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस चरण में 3.70 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिलाएं और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान 45,399 बूथों पर कराया जाएगा, जिनमें 5326 शहरी और 40,073 ग्रामीण मतदान केंद्र हैं। इनमें से 595 बूथ पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित, 91 दिव्यांगों द्वारा संचालित, और 316 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की है।


दूसरे चरण में कैमूर का चैनपुर, रोहतास का सासाराम, और गया शहर विधानसभा क्षेत्र सबसे अधिक चर्चित हैं, क्योंकि इन तीनों क्षेत्रों में 22-22 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम प्रत्याशी (5-5) वाले छह विधानसभा क्षेत्र हैं—लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी।


इस चरण की 101 सीटें सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हर बूथ पर औसतन 815 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से मखदुमपुर सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है, जहां 2,47,574 मतदाता हैं, जबकि हिसुआ सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, जिसमें 3,67,667 मतदाता वोट डालेंगे।


शनिवार को प्रचार के आखिरी चरण में सियासत ने रफ्तार पकड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी प्रसाद यादव, और चिराग पासवान जैसे बड़े नेताओं ने एनडीए और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में कई जनसभाएं कीं। दोनों गठबंधनों ने मतदाताओं से अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर पर टिकी हैं, जब बिहार के 20 जिलों में दूसरे चरण के मतदान के साथ राज्य की राजनीति की दिशा तय करने वाला बड़ा फैसला मतदाता करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें