Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री कौन होंगे ? क्या नीतीश कुमार ही कुर्सी पर बैठेंगे या फिर कोई नया चेहरा होगा? इसके लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है. आज दरभंगा की जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि बिहार में सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है.
नीतीश को फिर से सीएम बनाने को लेकर शाह ने साफ की तस्वीर
दरभंगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू-सोनिया पर करारा प्रहार किया . उन्होंने कहा कि लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और सोनिया जी राहुल बाबा को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं. अब मुझे बताओ दरभंगा वालों, जो अपने बेटे-बेटियों के लिए लगा हो, ऐसे में आपका नंबर लगेगा क्या ....। केवल भारतीय जनता पार्टी है जो परिवार की राजनीति को नहीं मानती है.बिहार के युवाओं-बच्चियों को राजनीति में मौका चाहिए तो केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी दे सकती है.
तेजस्वी जी आपके लिए सीएम की सीट खाली नहीं....
उन्होंने कहा कि सोनिया जी राहुल को पीएम बनाना चाहते हैं और लालू जी अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं . दोनों को मैं कह देता हूं,सीएम या पीएम का कोई भी सीट खाली नहीं है. यहां नीतीश कुमार हैं, वहां मोदी जी हैं. आपके लिए सीट खाली नहीं है.इस तरह से अमित शाह ने साफ कर दिया कि एनडीए को बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ कौन लेंगे.





