ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट, जाह्नवी कपूर समेत सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंचे कई सितारे, लाइन में लगकर डाले वोट

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 49 संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गय

अक्षय कुमार ने पहली बार डाला वोट, जाह्नवी कपूर समेत सुबह-सुबह ही मतदान करने पहुंचे कई सितारे, लाइन में लगकर डाले वोट
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के 49 संसदीय क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा और व्यवस्था के बीच सोमवार सुबह मतदान शुरू हो गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।  ऐसे में 49 संसदीय क्षेत्रों में से एक मुंबई में भी आज चुनाव है। इसी के चलते बॉलीवुड सितारे भी अपने घरों से बाहर निकलकर मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। अक्षय कुमार से लेकर फरहान अख्तर और जाह्नवी कपूर जैसे एक्टर्स ने अपना वोट कास्ट किया है। 


अभिनेता अक्षय कुमार भी अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने वालों में से थे। यह बॉलीवुड एक्टर पहली दफे इंडिया में अपना मतदान कर रहे हैं। इससे पहले इनके पास कनाडा की नागरिकता थी। मुंबई के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अभिनेता अक्षय कुमार अपनी उंगली पर लगा अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहते हैं, '...मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने इसे ध्यान में रखते हुए वोट दिया। भारत को जो सही लगता है, उसके लिए वोट करना चाहिए...मुझे लगता है कि मतदान प्रतिशत अच्छा रहेगा...'।


इसके अलावा अभिनेत्री जाह्नवी कपूर भी इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सेंट एन्स स्कूल मतदान में मतदान करने के लिए पहुंचीं। उन्हें गुलाबी रंग के सूट में स्पॉट किया गया। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्हें भी मतदान केंद्र के बाहर वोट डालने के लिए पहुंचे देखा गया। उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि वो देश को आगे बढ़ता, तरक्की करता और विश्व पटल पर चमकता और उभरता देखना चाहते हैं। 


उधर, अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक बहन जोया अख्तर भी बांद्रा के माउंट मैरी कॉन्वेंट हाई स्कूल में वोट डालने पहुंचे। दोनों सितारों के साथ उनकी मां भी नजर आईं। मीडिया के सामने उन्होंने अपनी स्याही लगी उंगली भी दिखाई। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें