ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार में युवक की गोली मारकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी; पिस्टल और बाइक बरामद

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित भूसाही इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। मृतक के कनपटी में गोली लगी हुई थी, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या या आत्महत्या के बीच उलझा हुआ प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।


पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव के पास से ही एक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। हालांकि, मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी तत्काल पहचान हो सके। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।


स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौके से जो मोटरसाइकिल बरामद हुई है, वह मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के किसी निवासी के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। पुलिस अब उस बाइक के मालिक का विवरण खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। आसपास के लोगों का मानना है कि मृतक सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है, जो किसी कारणवश बोचहां के इस सुनसान इलाके में पहुंचा था।


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि बोचहां थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने पुष्टि की कि घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या व्यक्ति ने खुदकुशी की है। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


दिनदहाड़े शव मिलने की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल टावर लोकेशन की भी मदद ले रही है ताकि घटना के समय वहां मौजूद संदिग्धों का पता लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर ली जाएगी और मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें