Hindi News / crime / BIHAR में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना: मकई के खेत में...

BIHAR में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना: मकई के खेत में ले जाकर पड़ोसी ने नाबालिग बच्ची के साथ किया गंदा काम

बिहार के पश्चिम चंपारण में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 28, 2026, 2:50:16 PM

बिहार न्यूज

नाबालिग से दरिंदगी - फ़ोटो सोशल मीडिया

WEST CHAMPARAN:बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां मझरिया शेख पंचायत के मलाही टोला में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।


एसएचओ अमर कुमार ने बताया कि घटना सोमवार 27 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है। मुख्य आरोपी संदीप कुमार ने पड़ोस की रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर मकई के खेत में ले गया और हाथ-पांव और मुंह बांधकर उसके साथ जबरन गंदा काम किया।


हैरान करने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य के दौरान आरोपी के दो अन्य साथी बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था। सोमवार रात जब लड़की घर नहीं लौटी,तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन अंधेरा होने के कारण वह नहीं मिली। मंगलवार की सुबह ग्रामीण और परिजन जब मकई के खेत की ओर गए, तो पीड़िता बेसुध हालत में मिली। लड़की ने होश में आने पर परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।


पीड़िता की माँ के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी (FIR)दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी संदीप कुमार को मंगलवार सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर में नामजद अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला एसआई पार्वती देवी की देखरेख में जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट