ब्रेकिंग
काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

जन्माष्टमी में डांस को लेकर अपराधियों ने दुकानदार को जमकर पीटा, फायरिंग से दहला इलाका

HAJIPUR: बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार आने के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला वैशाली जिले का है, जहां मेला घूमने आए कुछ मनचलों ने एक दुकानदार के साथ पहले जमक

जन्माष्टमी में डांस को लेकर अपराधियों ने दुकानदार को जमकर पीटा, फायरिंग से दहला इलाका
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR: बिहार में नीतीश-तेजस्वी की सरकार आने के बावजूद अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला वैशाली जिले का है, जहां मेला घूमने आए कुछ मनचलों ने एक दुकानदार के साथ पहले जमकर मारपीट की। बाद में जब लोगों की भीड़ जुटने लगी तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। 


मामला कटहरा ओपी क्षेत्र के बखरीदुआ गांव का है। यहां दो दिन पहले से जन्माष्टमी को लेकर मेला लगा हुआ है। इस मौके पर दूर-दूर से लोग मेला घूमने आ रहे हैं। इसी दौरान कुछ अपराधी भी इस मौके का फायदा उठाने पहुंच गए और 1 दिन पहले डांस को लेकर हुए विवाद पर एक दुकानदार के साथ मारपीट करने लगे। जैसे-जैसे ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिल रही थी, वे दुकानदार का बचाव करने पहुंचने लगे, लेकिन इसी बीच अपराधियों ने सभी को अपना वश में कर लिया। 


लोगों की भीड़ देखते बदमाशों ने हथियार निकाल ली और गोलीबारी शुरू कर दी। फायरिंग के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं, घायल दुकानदार को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें