ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

VAISHALI NEWS: गिट्टी रेक पॉइंट पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 2 की हालत गंभीर

VAISHALI: वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में गिट्टी रेक पॉइंट पर साइड लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के दो लोग ग

VAISHALI NEWS: गिट्टी रेक पॉइंट पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 2 की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में गिट्टी रेक पॉइंट पर साइड लेने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। 

घायल की पहचान हरौली कचहरी चौक निवासी स्वर्गीय वशिष्ठ साहनी के 28 वर्षीय पुत्र गोरख कुमार, शहबाजपुर गांव निवासी दीपा पासवान के 29 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में घायल गोरख साहनी ने बताया कि हम अपने दोस्त विकास के यहां गए थे उसी के घर से निकलते ही राजू पांडे आनंद पांडे हिमांशु पांडे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हम पर हमला कर दिया।


हम लोग जान बचाकर वहां से भागे और आगे जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन द्वारा हम दोनों लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही  मौके पर पहुंचे पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। 


इस संबंध में काजीपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि गिट्टी रेक पॉइंट पर साइड लेने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में गिट्टी रेक पॉइंट पर साइड लेने के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान:

  • गोरख कुमार, 28 वर्षीय, स्वर्गीय वशिष्ठ साहनी के पुत्र, हरौली कचहरी चौक निवासी।
  • विकास कुमार, 29 वर्षीय, दीपा पासवान के पुत्र, शहबाजपुर गांव निवासी।


घायल गोरख साहनी के अनुसार, वे अपने दोस्त विकास के घर गए थे। जैसे ही वे विकास के घर से निकले, राजू पांडे, आनंद पांडे, हिमांशु पांडे और उनके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों अपनी जान बचाकर भागे और अपने परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी है। काजीपुर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि गिट्टी रेक पॉइंट पर साइड लेने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस को मौके पर भेजा गया है और पूरे मामले की जाँच की जा रही है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें