Hindi News / crime / बिहार में प्रेम प्रसंग को लेकर ममेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, एक...

बिहार में प्रेम प्रसंग को लेकर ममेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, एक ने मारा चाकू; ITBP जवान ने मारी गोली

Bihar Crime News: वैशाली जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर दो ममेरे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है. इस मामले में पुलिस ने ITBP जवान को गिरफ्तार किया है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 09, 2026, 11:50:35 AM

Bihar Crime News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। आरएन कॉलेज के पास समता कॉलोनी स्थित हजारी चौक पर प्रेम प्रसंग को लेकर दो ममेरे भाइयों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने लोगों में दहशत फैला दी।


सुबह करीब 6 बजे आईटीबीपी में तैनात एक जवान और उसके ममेरे भाई जितेंद्र के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। गुस्से में आकर जितेंद्र ने जवान पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बौखलाए जवान ने अपनी पिस्टल निकालकर जितेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से जितेंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।


इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गोलियों की आवाज सुनकर लोग सहम गए। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जितेंद्र को सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। 


वहीं पुलिस ने आईटीबीपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है।  स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ एक प्रेम प्रसंग है। नगर थाना पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल लाइसेंसी थी या अवैध।