1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jun 22, 2026, 4:26:02 PM
प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google
Bihar Crime News: तेलंगाना में हुए 84 लाख रुपये के लूटकांड का तार पटना से जुड़ गया है। इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
तेलंगाना पुलिस की एक टीम रविवार देर शाम स्थानीय पुलिस के सहयोग से फुलवारीशरीफ के बावली मोहल्ला पहुंची और छापेमारी कर मो. आदिल नामक युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना के करीमनगर में कुछ दिन पहले 84 लाख रुपये की लूट हुई थी।
जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ में मो. आदिल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने पटना पहुंची। हिरासत में लिए गए आदिल से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है और बताया है कि उसे करीमनगर लूटकांड से जुड़े मामले में जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।
कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मो. आदिल को ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना ले जाया जाएगा, जहां उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच में तेलंगाना पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।