ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

सबसे बड़े सोना लूट कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, जांच के लिए SIT गठित

PATNA: बिहार में अब तक के सबसे बड़े सोना लूट कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. हाजीपुर मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में अब पुलिस ने SIT गठित की है. अपराधियों को

सबसे बड़े सोना लूट कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, जांच के लिए SIT गठित
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में अब तक के सबसे बड़े सोना लूट कांड में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. हाजीपुर मुथूट फाइनेंस से 55 किलो सोना लूट मामले में अब पुलिस ने SIT गठित की है. अपराधियों को पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. हेडक्वार्टर आईजी नैयर हसनैन खां ने तिरहुत रेंज के आईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है, जिसमें विभिन्न जिलों के 5 एसपी और पटना STF के एक, वैशाली के तीनों अनुमंडल के डीएसपी को शामिल किया गया है. 


बिहार में अब तक के सबसे बड़े सोना लूट कांड को बिहार पुलिस ने संवेदनशील कांड माना है. इस कांड के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय आईजी नैयर हसनैन खां ने आदेश दिया है कि SIT में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी रेंज आईजी के निर्देश पर काम करेंगे और हर रोज इस कांड की प्रगति रिपोर्ट भी देंगे.


इससे पहले पुलिस ने खुलासा करते हुए कहा था कि करीब 9 महीने पहले मुजफ्फरपुर मुथूट फाइनेंस से 33 किलो सोना लूटने वाले गैंग ने ही हाजीपुर में भी सोना लूटा. पुलिस के मुताबिक विकास झा गैंग ने ही इन दोनों बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. तिरहुत के आईजी गणेश कुमार ने मास्टरमाइंड विकास झा समेत 3 अपराधियों की तस्वीर जारी की है. मास्टरमाइंड विकास झा समस्तीपुर के सादपुर पहरा का रहने वाला है. वहीं पुलिस की लिस्ट में लालगंज का रहना वाला विरेंद्र शर्मा और वैशाली का रहना वाला एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने हाजीपुर सोना लूट मामले में जिन 3 अपराधियों की तस्वीर जारी की है, उनमें से दो अपराधी मुजफ्फरपुर सोना लूट मामले में भी शामिल हैं. 


इन दोनों लूट की घटनाओं के मास्टरमाइंड विकास की तलाश पुलिस को बेगूसराय में 12 दिन पहले 3 कारोबारियों से पौने चार करोड़ लूट मामले में भी है. पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि हाजीपुर मुथूट फाइनेंस से सोना लूटने की साजिश की प्लानिंग एक महीने से रची जा रही थी. वहीं सोना लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिरों का कनेक्शन पटना से भी जुड़ रहा है. पुलिस ने इस मामले में हाजीपुर, पटना सिटी, कुम्हरार और इसके आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की है. फिलहाल पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें