ब्रेकिंग
बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

आंख बंद डिब्बा गायब: इधर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सोया उधर SKMCH से कैदी हो गया फरार

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच से इलाज के दौरान मोतिहारी जेल का कैदी सत्येंद्र कुमार शाह फरार हो गया। सुरक्षा में तैनात जवानों के सो जाने के दौरान कैदी हथकड़ी सरकाकर भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बिहार
अस्पताल से भागा कैदी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) से कैदी फरार हो गया है। अस्पताल के वार्ड नंबर एक में मोतिहारी जेल का कैदी इलाज कराने के दौरान नौ दो ग्यारह हो गया। इस घटना से अस्पताल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फरार कैदी की पहचान मोतिहारी के कैदी सत्येंद्र कुमार शाह के रूप में की गई है। सत्येंद्र मोतिहारी जेल में बंद था और घायल होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया था।


बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कैदी वार्ड में सुरक्षा में तैनात मोतिहारी पुलिस के जवान सो गए थे। इसी दौरान सत्येंद्र ने मौका पाकर हथकड़ी सरका कर अस्पताल परिसर से भाग निकला। अन्य मरीजों ने पुलिसकर्मियों के सो जाने की पुष्टि की है।घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें कैदी वार्ड नंबर चार की तरफ से भागता हुआ दिखाई दे रहा है।


इस मामले में हवलदार चंद्रकिशोर झा के बयान पर अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूछे जाने पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ओपी इंचार्ज द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करा कर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है वही मामले की जानकारी मोतिहारी पुलिस को दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें