ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Bihar Crime News: सीवान में मुखिया को सरेआम गोलियों से भूना, दिनदहाड़े हत्या की वारदात से हड़कंप; चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: सीवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े फुलवरिया मोड़ के पास एक मुखिया की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बेखौफ अपराधियों की इस घटना ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी है। दिनदहाड़े हुई मुखिया की हत्या से हड़कंप मच गया है। चुनावी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना रघुनाथपुर के फुलवरिया मोड़ के पास की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए राधा साह रघुनाथपुर प्रखंड के गोपी पत्तियांव पंचायत के मुखिया थे। वह किसी काम से फुलवरिया मोड़ पहुंचे थे, तभी बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने से मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। 


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि चुनावी रंजिश में हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहना जल्जबाजी होगी। बता दें कि रघुनाथपुर में हाल ही में विधानसभा के चुनाव संपन्न हुए हैं।

रिपोर्ट- फैयाज अली, सीवान 





इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें