Bihar Crime News: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतक की पहचान महुआवा पंचायत निवासी मोतीलाल राऊत के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मोतीलाल राऊत पर बकरी चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना में पप्पू राय पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही बथनाहा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।




