ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले के रोहुआ गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय नंदलाल कुमार की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर...

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार के शिवहर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां सरेह में एक युवक का गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। मामला श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का बताया जा रहा है।

मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिधवलिया गांव निवासी बिंदेश्वरी भगत के 32 वर्षीय पुत्र नंदलाल कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि नंदलाल किसी काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। 


घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार की दोपहर कुछ ग्रामीण गेहूं के खेत देखने सरेह की ओर गए। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध हालत में खड़ी मोटरसाइकिल पर पड़ी। जब ग्रामीणों को शक हुआ तो वे आसपास तलाश करने लगे। कुछ ही दूरी पर एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।


ग्रामीणों के अनुसार, युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई थी। शव की हालत देखकर साफ अंदाजा लगाया जा रहा था कि अपराधियों ने पूरी योजना के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल पर खड़ी बाइक भी कई सवाल खड़े कर रही है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया या फिर युवक को यहीं निशाना बनाया गया।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शिवहर भेज दिया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शुभांक मिश्रा, सदर डीएसपी सुशील कुमार और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।


फिलहाल पुलिस ने हत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या अन्य किसी विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद रोहुआ गांव सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में डर साफ देखा जा रहा है और लोग इस निर्मम हत्या से सहमे हुए हैं।


Report:- Sameer Kumar Jha

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें