ब्रेकिंग
Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीरवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार में नाबालिग लड़के ने चाकू मारकर की लड़की की हत्या, एकतरफा प्यार में वारदात को दिया अंजाम

Bihar Crime News: शेखपुरा के शेखोपुरसराय में एकतरफा प्यार में एक नाबालिग ने अपनी ही रिश्तेदार किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय बाजार में बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक नाबालिग लड़के ने एकतरफा प्रेम प्रसंग में अपनी ही रिश्तेदार किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृत किशोरी की उम्र करीब 16–17 वर्ष बताई जा रही है। दोनों पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय से हैं और पास-पड़ोस में रहते थे।


सूत्रों के अनुसार, आरोपी किशोर लंबे समय से किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन जब किशोरी ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो वह बौखला गया। इससे पहले भी, करीब एक साल पहले, आरोपी ने किशोरी पर कोलकाता में चाकू से हमला किया था, जिसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।


बुधवार को किशोरी अपने घर के पास खड़ी थी, तभी आरोपी ने अचानक बड़े चाकू से उस पर 5–6 बार ताबड़तोड़ वार कर दिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर शेखोपुरसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आक्रोशित लोगों ने आरोपी किशोर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया।


एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों को नाबालिग माना जा रहा है, लेकिन आरोपी की उम्र 19 वर्ष होने की भी आशंका है, जिसकी प्रामाणिक जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें