ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

शराबी इमाम ने पत्नी को मार डाला, शराब पीने का विरोध भारी पड़ा

ARARIA : अररिया जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक शराबी इमाम ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि शराब पीकर घर पहुंचे इमाम की पत्नी ने जब इसका वि

शराबी इमाम ने पत्नी को मार डाला, शराब पीने का विरोध भारी पड़ा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARARIA : अररिया जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां एक शराबी इमाम ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.  बताया जा रहा है कि शराब पीकर घर पहुंचे इमाम की पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो इमाम ने गला दबा कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. यह घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बटुरबाड़ी गांव का ही है. इमाम ने अपनी पत्नी की हत्या उसकी बहन के सामने ही कर दी.

घटना के बारे में मृतकी की बहन ने बाताया कि पांच साल पहले हलीमा की शादी बटुरबाड़ी के रहने वाले इमाम के साथ हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. पर इमाम के शराब पीने की आदत के कारण हलीमा इसका विरोध करती थी. सोमवार की रात भी इमाम शराब के नशे में पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और फिर शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी .इमाम ने तब तक अपनी पत्नी की गला दबाकर रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.  घर में मौजूद हलीमा की बहन हरीना जब तक उसे अस्पताल लेकर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बारे में मृतका की छोटी बहन हरीना ने बताया कि वे लोग बंगाल के रहने वाले हैं. उनकी बहन की शादी ल 5 साल पहले इमाम के साथ हुई थी.  पति मजदूरी कर किसी तरह उसकी बहन का गुजर-बसर कर रहा था, लेकिन वह शराब का आदी था. आए दिन वह शराब पीकर घर आता था और उसकी बहन अक्सर उसका विरोध किया करती थी. उसने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही अपने बहन से मिलने बटुरबाड़ी गांव आई थी. सोमवार को वह अपनी   बहन के साथ घर में ही थी तभी उसका पति इमाम शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा. जब उसकी बहन ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. तभी इमाम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.  जब तक वह उसे रोक पाती तब तक उसकी बहन की मौत हो गई थी. उसने आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल तक ले जाने का प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई . वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें