Hindi News / crime / लूट का विरोध करने पर सासाराम में आभूषण कारोबारी को मारी गोली, सूझबूझ...

लूट का विरोध करने पर सासाराम में आभूषण कारोबारी को मारी गोली, सूझबूझ से बचा गहनों से भरा बैग

रोहतास के बरहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी धनजी सेठ को गोली मारकर गहनों से भरा झोला लूटने की कोशिश की। कारोबारी के शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। घायल कारोबारी अस्पताल में भर्ती हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 28, 2026, 10:54:55 PM

बिहार न्यूज

अपराधियों का तांडव जारी - फ़ोटो रिपोर्टर

ROHTAS: रोहतास से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जिले के बरहरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम एक ज्वेलरी कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।


मिली जानकारी के अनुसार, ज्वेलरी कारोबारी धनजी सेठ गहनों से भरा झोला लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर झोला छीनने का प्रयास किया। जब कारोबारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर की जांघ में लगी है। इसके अलावा बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।


घटना के दौरान घायल कारोबारी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि कारोबारी की सूझबूझ के कारण बदमाश गहनों से भरा झोला लूटने में सफल नहीं हो सके।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल धनजी सेठ को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, पैर में गोली लगने के बावजूद उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।


पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में छापेमारी कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।