Hindi News / crime / दबंगों ने घर से खींचकर युवक के साथ की जमकर मारपीट, सोशल मीडिया...

दबंगों ने घर से खींचकर युवक के साथ की जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर दबंगई का वीडियो वायरल

Bihar Crime News: सासाराम के सागर मोहल्ले में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी.

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 19, 2026, 11:43:09 AM

Bihar Crime News

- फ़ोटो Reporter

Bihar Crime News: रोहतास के सासाराम में नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ले में आपसी विवाद में दबंगों ने घर से खींचकर एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जिसका पूरा वीडियो सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट कर रहे आरोपी श्यामा सोनकर तथा उसका भतीजा अजय सोनकर को गिरफ्तार कर लिया।


मारपीट में शामिल अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि सागर मोहल्ले के रहने वाले दीपक केसरी के साथ यह मारपीट की घटना हुई है। दबंगों ने सिर्फ दीपक केसरी ही नहीं, उनके घर की महिलाओं की भी सरेआम पिटाई की। घर की महिलाएं उसे बचाने के लिए अपना जान जोखिम में डाल दिया। 


इसके बावजूद दिनदहाड़े मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जैसे ही यह वीडियो फुटेज पूरे नगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस सक्रिय हो गई तथा सागर मोहल्ला के रहने वाले ही श्यामा सोनकर उर्फ श्याना खटीक को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही मारपीट में शामिल उसके भतीजे अजय सोनकर को भी पकड़ लिया गया है। 


इस संबंध में सासाराम के एसडीपीओ-1 दिलीप कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित पक्ष के बयान पर FIR किया जा रहा है। बता दें कि इस धड़ पकड़ में आरोपी श्यामा सोनकर को चोट आई। जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची। ऐसी चर्चा है की मारपीट के पीछे जमीन खरीद बिक्री का कोई विवाद है।