ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार: थानेदार ने दिव्यांग दुकानदार को घसीटकर लात से मारा, एसपी ने किया सस्पेंड

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले में लॉकडाउन गाइडलाइंस का पालन कराने के दौरान दिव्यांग दुकानदार को घसीटकर पीटने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. सारण के पुलिस कप्तान ने आरो

बिहार: थानेदार ने दिव्यांग दुकानदार को घसीटकर लात से मारा, एसपी ने किया सस्पेंड
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले में लॉकडाउन गाइडलाइंस का पालन कराने के दौरान दिव्यांग दुकानदार को घसीटकर पीटने के मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लिया है. सारण के पुलिस कप्तान ने आरोपी थानेदार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जिसने बड़ी बेरहमी से दिव्यांग दुकानदार को पीटा. 


घटना सारण जिले के दिघवारा थाना की है, जहां शीतलपुर बाजार पर लॉकडाउन गाइडलाइंस का पालन कराने के दौरान थानेदार ने एक दिव्यांग दुकानदार को बुरी तरह पीट दिया. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने देखा कि शीतलपुर बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास कई दुकान खुले थे. इसी को लेकर दुकानदार और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात पर बहस हो गई. इसके बाद पुलिस वालों ने एक दिव्यांग दुकानदार की जमकर पिटाई कर दी.


इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो में देखा गया कि दिव्यांग युवक को दिघवारा थाना प्रभारी दिनेश कुमार दास घसीटकर लात से मार रहे थे. इस घटना का वीडियो देख कर दिव्यांग से दुर्व्यहार के दोषियों पर उचित करवाई की मांग कर रहे थे. वायरल वीडियो जब सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने देखा तब उन्होंने दिघवारा थाना के प्रभारी को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें